Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

महाराज ने राज भवन में किया बसंतोत्सव में प्रतिभाग

महाराज पुष्प प्रदर्शनी प्रकृति से जुड़ने का संदेश देती है

देहरादून। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धितीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया। राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” 1 से 3 मार्च तक चलने वाली तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी का शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं गणेश जोशी की उपस्थिति में शुभारंभ किया।

 

इस अवसर पर वहां लगाये गये फूलों के स्टालों सहित जलागम एवं अन्य का निरीक्षण करने के पश्चात कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राजभवन में बसंत के महीने में बसंतोत्सव का आयोजन उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक सराहनीय कदम है।

महाराज ने कहा कि राज भवन में बसंतोत्सव 2024 “संकल्प से सिद्धि, फूलों से समृद्धि” पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित हो रही हैं। पुष्प प्रदर्शनी में प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी फूलों के काश्तकार हिस्सा ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के फूल उत्पादकों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है। ताकि इसके जरिए उत्तराखंड के फूल विदेश में भी अपनी पहचान बना सकें। महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में पुष्प उत्पादन आर्थिकी को मजबूत करने का एक बड़ा स्त्रोत हो सकता है। साथ ही इस प्रकार का आयोजन जन जन को प्रकृति से जुड़ने का भी संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top