Breaking News
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी

हरिद्वार में श्रीराम कथा का समापन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में आयोजित पूज्य मोरारी बापू की श्रीराम कथा के समापन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार की पावन भूमि पर आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। उन्होंने मोरारी बापू को भगवान श्रीराम के आदर्शों और भारतीय संस्कृति के वैश्विक संवाहक बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जब विश्व युद्ध, हिंसा और आतंकवाद जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारत की सनातन संस्कृति का “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है और उत्तराखंड सरकार देवभूमि को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि इसी दिशा में केदारखंड-मानसखंड मंदिर माला मिशन, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर, शारदा कॉरिडोर तथा प्राचीन मंदिरों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण की योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक यात्राओं ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में दो माह के भीतर ही 45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं हेमकुंड साहिब यात्रा में 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में विकसित हो रहे बेहतर बुनियादी ढांचे और सुरक्षित यात्रा प्रबंधन के कारण श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कुंभ-2027 को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि यह केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का महापर्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ देवभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

समारोह में स्वामी चिदानंद सरस्वती, किरण चौधरी, स्वामी यतीश्वरानंद, सुनील सैनी, देशराज कर्णवाल, नितिन गौतम, अजीत चौधरी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अनेक संत, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top