Breaking News
संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
स्वर्गीय जसपाल राणा को नमन करने पहुंचे सतपाल महाराज, परिजनों को दी सांत्वना
महाकुंभ के स्वागत को तैयार देवभूमि, संतों और श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष प्रबंध: सतपाल महाराज
देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री धामी ने किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
अमर उजाला संवाद में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, राकेश बेदी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित
नगरासू गुरुद्वारा विवाद शांत, बातचीत के बाद छत से उतरे निहंग; प्रशासन ने हालात सामान्य बताए
उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने की सिंचाई परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, लघु सिंचाई, जलागम, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन में सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान राज्य में संचालित विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिल सके।

सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में विभागीय योजनाओं की वर्तमान स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा सिंचाई अवसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top