Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

स्वर्गीय जसपाल राणा को नमन करने पहुंचे सतपाल महाराज, परिजनों को दी सांत्वना

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रसिद्ध निशानेबाज, खेल प्रशिक्षक तथा पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा के असामयिक निधन पर आयोजित तेरहवीं संस्कार में सहभागिता कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मझौना, देहरादून स्थित उनके निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सतपाल महाराज ने स्वर्गीय जसपाल राणा के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी प्रतिभा, समर्पण और उपलब्धियों से उत्तराखंड एवं भारत का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top