Breaking News
उत्तराखंड में भीषण गर्मी का असर, देहरादून का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा
चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन सख्त, ओवरलोड और अनफिट वाहनों पर होगी कड़ी कार्रवाई
बकरीद अवकाश में बदलाव: उत्तराखंड में अब 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी
‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” के काउंटडाउन रन का शुभारंभ किया
सोनप्रयाग के हनुमान मंदिर मार्ग पर गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 483 चयनित अभ्यर्थियों को किया नियुक्ति पत्र वितरित
मुख्यमंत्री ने वनाग्नि रोकथाम, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और मानसून तैयारियों की समीक्षा की

उत्तराखंड में भीषण गर्मी का असर, देहरादून का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप और गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी देहरादून में लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे शहर में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है।

मई के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी अपने चरम पर पहुंचती दिखाई दे रही है। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री अधिक रहा। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई, जबकि बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शाम के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिली और कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बनी रही। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन मैदानी जिलों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top