Breaking News
सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, टिहरी के विकास को लेकर गिनाईं प्राथमिकताएं
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान और समान अवसर : सीएम धामी
शारदीय नवरात्रि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां दुर्गा की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
सर्व पितृ अमावस्या 10 अक्टूबर 2026 को, पितरों के तर्पण और श्राद्ध का है विशेष महत्व
सीएम धामी की पहल से उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में मिल रहा रोजगार, अब तक 106 को मिली नौकरी
मुख्यमंत्री ने पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ, विज्ञान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा
नाना पाटेकर का निधन: दमदार अभिनय से बनाई अलग पहचान
उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी की भूमिका निभा रही सरकार : धामी
संस्कृत ग्रामों में सालभर हों संस्कृत आधारित गतिविधियां: मुख्यमंत्री धामी

‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

नई दिल्ली : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की नई पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया।

यह गरिमामयी आयोजन भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पुस्तक ‘अपनापन’ में श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में अपने अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को सरल एवं प्रेरणादायी शैली में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक के प्रकाशन पर श्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कृति समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top