Breaking News
सहसपुर जनसेवा शिविर में मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
कोलकाता के TTF में गूंजा देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन मॉडल, सतपाल महाराज ने किया प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास की रणनीति पर किया मंथन
हरिद्वार में श्रीराम कथा का समापन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश
बीरोंखाल में ₹448.79 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने किया भूमि पूजन
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल क्षेत्र में 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’
ऋषिकेश से ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज़, राज्यपाल-सीएम ने किया शुभारंभ

सोनप्रयाग के हनुमान मंदिर मार्ग पर गिरे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौत

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण वहां मौजूद दो लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि मृतक और घायल में एक नेपाली मूल का व्यक्ति तथा एक स्थानीय निवासी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हादसे के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर संचालित दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top