Breaking News
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून में रियल एस्टेट चैनल पार्टनर्स के लिए GRES CPL 2025 का आयोजन

देहरादून। Garg Real Estate Services (GRES) की ओर से उत्तराखंड में कार्यरत रियल एस्टेट चैनल पार्टनर्स के लिए एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट GRES CPL 2025 का आयोजन 15 दिसंबर को किया गया। प्रतियोगिता सहस्त्रधारा रोड स्थित द हेरिटेज स्कूल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हुई।

टूर्नामेंट T-10 टेनिस बॉल फॉर्मेट में खेला गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए रियल एस्टेट चैनल पार्टनर्स की टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य चैनल पार्टनर्स को आपसी संवाद और सहयोग के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना, टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करना और पेशेवर रिश्तों को और मजबूत करना रहा।

इस मौके पर GRES के मैनेजिंग डायरेक्टर उत्कर्ष गर्ग ने कहा कि GRES CPL केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि चैनल पार्टनर्स के प्रति सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देने की पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नियमित कार्यों से इतर आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं और सकारात्मक माहौल तैयार करते हैं।

टूर्नामेंट का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चैनल पार्टनर्स का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top