Breaking News
टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 17 प्रस्तावों पर लगी मुहर, नई EV नीति को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: मुख्यमंत्री धामी
यमुना के तेज बहाव में बहा मजदूर, चट्टान पर फंसा; SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
पर्वतीय गांवों तक स्वास्थ्य-शिक्षा सुविधाएं पहुंचाना जरूरी, दिनेश अग्रवाल बोले—तभी रुकेगा पलायन
रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर CM धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेंगे काम
हरिद्वार में सीएम धामी बोले- संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा
देहरादून में बड़ा हादसा: स्कूटी को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत
अल्मोड़ा में मां नंदा-सुनंदा मेले की तैयारियां शुरू, 23 सितंबर को निकलेगी भव्य डोली यात्रा

भीषण गर्मी से बेहाल दून, पारा 40 डिग्री के पार

अगले सात दिनों तक राहत मिलने के संकेत नहीं

मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मोहकमपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान माना जा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताते हुए लू का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। देहरादून के अलावा हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी लू चलने की आशंका है। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक बना हुआ है। मुक्तेश्वर में 29.1 और टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

हालांकि, मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। देहरादून जिला प्रशासन ने आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अस्पतालों में ओआरएस, आईवी फ्लूड्स और जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में देहरादून का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top