Breaking News
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी

विकासनगर शक्तिनहर में गिरी कार तीसरे दिन बरामद, चालक की तलाश तेज

डाकपत्थर से हर्बटपुर जाते समय पुल नंबर एक के पास नहर में समाई थी कार, एनडीआरएफ की टीम ने चलाया सघन सर्च अभियान

विकासनगर: डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही KIA Sonet कार मंगलवार देर रात शक्तिनहर में गिर गई थी। हादसे के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस लगातार चालक की तलाश में जुटी थीं। तीसरे दिन गुरुवार शाम एनडीआरएफ की टीम की मौजूदगी में ढकरानी इंटेक के समीप से क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कार चालक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश में सर्च अभियान लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात कार डाकपत्थर से हर्बटपुर की ओर जा रही थी। पुल नंबर एक के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर शक्तिनहर में जा गिरी। आसपास से गुजर रहे लोगों ने नहर में कार की लाइट दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विकासनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार नहर में समा चुकी थी।

इसके बाद एस डीआरएफ और जल पुलिस  ने रात में ही सर्च अभियान शुरू किया। बरसात के कारण नहर का पानी गंदा और तेज बहाव वाला होने से तलाशी अभियान में काफी दिक्कतें आईं। बुधवार को भी पुलिस

और एसडीआरएफ ने नहर में सघन सर्चिंग की, लेकिन कार और चालक का पता नहीं चल सका।

गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और सर्च अभियान तेज किया गया। इसी दौरान ढकरानी इंटेक के समीप कार का पता चला। इसके बाद क्रेन की मदद से शाम करीब सात बजे कार को नहर से बाहर निकाला गया।
गुमशुदगी की सूचना के बाद तेज हुई तलाश

बाजार चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाईं ने बताया कि रजत पुंडीर पुत्र नीरज पुंडीर निवासी यमुना कॉलोनी, डाकपत्थर, विकासनगर के लापता होने की सूचना उनके परिजनों ने पुलिस को दी थी। बताया गया कि रजत के पास KIA Sonet कार थी। इसके बाद एसडीआरएफ, जल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने संबंधित विभाग से संपर्क कर शक्तिनहर का पानी कम करवाया, जिसके बाद तलाशी अभियान को और प्रभावी तरीके से चलाया गया। अभियान के दौरान 20 अगस्त की शाम करीब सात बजे ढकरानी इंटेक के पास से कार बरामद हुई। वाहन की पहचान रजत पुंडीर के नाम से हुई है।

फिलहाल पुलिस और बचाव दल लापता रजत पुंडीर की तलाश में जुटे हैं। परिवार भी किसी अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित है और लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top