Breaking News
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी
बैंकिंग सेवाओं का होगा विस्तार, साइबर अपराधों पर सख्ती और रोजगार सृजन पर जोर : मुख्य सचिव
हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण, 16 हजार से अधिक निराश्रित गोवंश को मिल रहा संरक्षण : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की माताजी को अर्पित की श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों को मिला द्वितीय पुरस्कार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में आयोजित प्रतियोगिता में को बेस्ट तीन राज्यों में उत्तराखण्ड को बेस्ट द्वितीय स्थान में पुरस्कार प्राप्त हुआ।
आज यहां राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा अपने—अपने प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। प्रतियोगिता में बेस्ट 3 राज्यो में उत्तराखंड राज्य को बेस्ट द्वितीय स्थान में पुरस्कार प्राप्त हुआ। उत्तराखंड गठन के बाद उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व, वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड के झांकी के कलाकारों को तृतीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी में सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर के.एस. चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से 16 कलाकार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखंड झांकी में भाग ले रहे हैं। उत्तराखंड राज्य के सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक एवं टीम लीडर के.एस. चौहान ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड में देश के विभिन्न राज्यों से कलाकार आते हैं इन कलाकारों से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता कराई जाती है जिसमे एक दल को केवल 3ः30 मिनट का समय दिया जाता है। निर्धारित समय मे अपने अपने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करने होते हैं। जिसमें, उत्तराखंड राज्य के कलाकारों ने “प्रसिद्ध जागर गायन एवं लोकनृत्य छपेली” इस प्रतियोगिता में प्रस्तुत की गयी। जिसको भारत सरकार द्वारा गठित समिति ने पुरस्कार के लिए चयनित किया इस “प्रसिद्ध जागर गायन एवं लोकनृत्य छपेली” में उत्तराखंड राज्य की लोक संस्कृति की झलक को समिति द्वारा बहुत पसंद किया गया जिसके कारण उत्तराखंड राज्य को यह पुरस्कार प्राप्त हो सका। चौहान ने कहा कि झांकी के कलाकरों ने 14 जनवरी, 2025 से प्रतिदिन कठोर अभ्यास कर इस उपलब्धि को प्राप्त किया है। देश में दूसरे स्थान पर पहुंचकर यह पुरस्कार पाना उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव की बात है। इस पुरस्कार के मिलने से राज्य की झांकी में प्रतिभाग कर रहे कलाकार बहुत प्रफुल्लित है। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त होने से उत्तराखंड राज्य के कलाकार अब 26 जनवरी के बाद राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास एवं उपराष्ट्रपति, रक्षामंत्री तथा जनजातीय मंत्री के समक्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड में इस वर्ष उत्तराखंड राज्य द्वारा “सांस्कृतिक विरासत एवं साहसिक खेल” की थीम पर झांकी का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top