Breaking News
गूलर घाटी बस दुर्घटना के घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी, एम्स पहुंचकर जाना हालचाल
उत्तराखंड में 28 नवंबर को 300 स्थानों पर होगी मेगा मॉक ड्रिल, पहली बार तहसील स्तर तक एक साथ होगा आयोजन
मातृशक्ति के सम्मान और स्वावलंबन को सरकार की प्राथमिकता, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ: धामी
पत्रकारिता की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता लोकतंत्र की पहचान: गिरीश पंत
बदरीनाथ धाम के कपाट आज रात्रि 9:37 बजे होंगे बंद, रावल निभाएंगे स्त्री वेश धारण करने की अनूठी परंपरा
शीतकाल के लिए बंद हुए द्वितीय केदार मध्यमहेश्वर धाम के कपाट, अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे दर्शन
मुख्यमंत्री धामी ने छठ महापर्व पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की स्व-गणना, प्रदेशवासियों से की सक्रिय भागीदारी की अपील
प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

महाकुंभ के स्वागत को तैयार देवभूमि, संतों और श्रद्धालुओं के लिए होंगे विशेष प्रबंध: सतपाल महाराज

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री Satpal Maharaj ने कहा कि सनातन संस्कृति के इस महान महापर्व के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार और उत्साहित है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले सभी संतों, भक्तों और श्रद्धालुओं के स्वागत हेतु व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि सभी को सुरक्षित, सुगम और दिव्य अनुभव प्राप्त हो सके।

सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार महापर्व के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और आवास जैसी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “सनातन संस्कृति के इस महान महापर्व पर देश-विदेश से आने वाले सभी संतों, भक्तों और श्रद्धालुओं का स्वागत करने के लिए देवभूमि पूरी तरह उत्सुक है। हम एक ऐसा कुंभ सुनिश्चित कर रहे हैं जो न केवल भव्य हो, बल्कि सुरक्षित और सुगम भी हो।”

महाराज ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से ऐतिहासिक साबित होगा तथा देश और दुनिया में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का संदेश पहुंचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top