Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना से सपना राणा को जर्मनी में मिली नौकरी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में टिहरी गढ़वाल निवासी सुश्री सपना राणा ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने जर्मनी में नर्स के रूप में चयनित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सुश्री सपना राणा ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जर्मन भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त कर भाषा परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उनका चयन जर्मनी के हैमबर्ग शहर स्थित शॉन क्लीनिक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर हुआ है, जहां उन्हें 3060 यूरो (लगभग 3.30 लाख रुपये) प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत विदेश रोजगार प्रकोष्ठ द्वारा युवाओं को अंतरराष्ट्रीय रोजगार अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में युवाओं को जापान और जर्मनी में रोजगार के लिए भाषा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है तथा अब तक लगभग 65 युवाओं को जापान में रोजगार दिलाया जा चुका है।

कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि जर्मनी में नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए युवाओं को जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर टिहरी गढ़वाल की नर्सिंग प्रशिक्षित युवा सपना राणा का जर्मनी में नर्स के रूप में चयन हुआ है।

सुश्री सपना राणा ने अपनी स्कूली शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पोखाल (टिहरी गढ़वाल) से तथा नर्सिंग की पढ़ाई स्टेट नर्सिंग कॉलेज, देहरादून से पूरी की है।

इस अवसर पर सचिव श्री सी. रविशंकर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top