Breaking News
खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री धामी ने सुनी समाज की समस्याएं, शिक्षा, आवास और रोजगार के लिए कई बड़ी घोषणाएं
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी – सीईओ
गदरपुर में मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र निर्माण का किया आह्वान
बद्रीनाथ धाम में भगवान बद्री विशाल का स्वर्ण मुकुट चोरी मामले का खुलासा, आरोपी साधु गिरफ्तार
कांवड़ मेला 2026: 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, 18 सुपर जोन में बंटा हरिद्वार, 11 अगस्त तक कई रूट डायवर्ट
विश्व बाघ दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से ही बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारी

भाजपा की हैट्रिक पर महाराज ने प्रदेश की जनता का जताया आभार

मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विश्वास का नतीजा है प्रचंड जीत

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए उत्तराखण्ड की देवतुल्य जनता ने एक बार पुनः लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाकर ऐतिहासिक कार्य किया है।

पौड़ी गढ़वाल सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल से अजय भट्ट और अल्मोड़ा से अजय टम्टा की प्रचंड जीत पर प्रसन्नता जताते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोकसभा की सभी पांचों सीटों से विजयी भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की देवतुल्य जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन, कुशल नेतृत्व एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की जीत है।

गढ़वाल सीट से अनिल बलूनी की जीत पर महाराज ने विशेष रूप से अपनी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सम्पूर्ण गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं की उनकी कड़ी मेहनत के लिए भी उन्हें बधाई दी है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की गारंटी व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विश्वास रखते हुए भाजपा को हैट्रिक दिलाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top