Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से आईटीबीपी के IG श्री संजय गुंज्याल ने की मुलाकात

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से आईटीबीपी के IG श्री संजय गुंज्याल ने की मुलाकात

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से शुक्रवार को सचिवालय में आईटीबीपी महानिरीक्षक श्री संजय गुंज्याल ने मुलाकात की। आईजी श्री संजय गुंज्याल ने सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को बॉर्डर आउटपोस्ट की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने सीमांत जनपदों पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और चमोली के जिलाधिकारियों से शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि वन भूमि हस्तांतरण के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण हो सके। मुख्य सचिव ने आइटीबीपी को राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। श्रीमती राधा रतूड़ी के आग्रह पर आईटीबीपी के चिकित्सकों द्वारा बॉर्डर के ग्रामों में निवासरत स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा देने पर सहमति बनी।

बैठक में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं देने तथा टेलीमेडिसिन के माध्यम से दुर्गम इलाकों को हेल्थ केयर से जोड़ने पर चर्चा की गई। आईजी श्री संजय गुंज्याल ने जानकारी दी कि आईटीबीपी स्थानीय किसानों से प्रोक्योरमेंट करने का भी प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top