Breaking News
बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, श्रद्धालु खुश, बढ़ी ठिठुरन
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी, मनमोहक नजारे देख खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
लेखक गाँव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव-2026 का समापन, धामी ने किया साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन
करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को सार्वजनिक अवकाश, सीएम धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हुए सीएम धामी, रास्ते में सड़क का किया निरीक्षण
गैरसैंण में विकास को नई गति, 7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट का प्रस्ताव
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी, श्रद्धालु खुश, बढ़ी ठिठुरन

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में गुरुवार को एक बार फिर बर्फबारी होने से मौसम सर्द हो गया है। धाम की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं, जिससे पूरी केदारपुरी का नजारा बेहद मनमोहक हो गया। बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु बर्फबारी देखकर उत्साहित नजर आए। हालांकि, तापमान में गिरावट के चलते उन्हें कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए प्रशासन की ओर से धाम में अलाव की व्यवस्था की गई है।

बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

गुरुवार सुबह से ही रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम का मिजाज बदल गया। जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जबकि केदारनाथ धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहा। तीन दिन पहले भी धाम में बर्फबारी हुई थी। दोबारा बर्फ गिरने से ठंड का असर और बढ़ गया है। पहाड़ियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछने से जहां प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बन रही है, वहीं श्रद्धालुओं को ठंड से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की

केदारनाथ धाम में लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पहले मौसम की स्थिति और संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने का आग्रह किया है।

प्रशासन ने यात्रियों को गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी, दस्ताने और आवश्यक दवाइयां साथ रखने की सलाह दी है। मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक जोखिम न उठाने तथा प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। अधिकारियों का जोर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यात्रा को सुगम बनाए रखने पर है।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए बर्फ से ढकी चोटियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, लेकिन सुरक्षित यात्रा के लिए मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top