Breaking News
जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखण्ड में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान के तहत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म
मुख्यमंत्री आवास में बनेगा 3-बी गार्डन, धामी ने किया निर्माण कार्य का शुभारम्भ
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का मुख्यमंत्री धामी ने लिया जायजा, ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की बैठक, मुख्यमंत्री धामी ने 29.78 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार सख्त, रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 : सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई उड़ान
मुख्यमंत्री धामी की नीति घाटी को बड़ी सौगात, सीमांत पर्यटन विकास के लिए अहम घोषणाएं
अटूट हौसले की मिसाल: अनुराग रावत ने “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन” में रचा नया इतिहास

पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गैंग के 11 लाख की ठगी करने वाले सदस्य को मथुरा से दबोचा

कोटद्वार, पौड़ी। विगत 10 अप्रैल को ग्राम कुल्लू भंवारी, पोस्ट चौपड़ियूं जिला पौड़ी निवासी श्रीमती सुनीता ने कोतवाली पौड़ी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन द्वारा उसे कम ब्याज दर पर लोन देने और लोन की धनराशि को दुगुना करने के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पौड़ी को टीम गठित करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि लोन दिलाने वाली ये गैंग बिहार और राजस्थान से संचालित हो रही है।

पुलिस टीम द्वारा अलग अलग प्रदेशों में दबिश देकर अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त हथिया, तहसील छाता, थाना बरसाना, जनपद मथुरा उप्र निवासी हरून पुत्र सपत को आज मथुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश के नम्बरों पर व्हाट्सएप व काल के माध्यम से सस्ती ब्याज दरों पर लोगों को लोन दिलाने का लालच देते हैं। साथ ही लोन की धनराशि को बिना प्रोसेसिंग शुल्क के दुगुना लोन के लिये भी लालच देते हैं, जिसमें लोग लालच में आ जाते हैं।

शुरुआत में प्रोसेसिंग फीस दो हजार से शुरुआत करते-करते हम लोगों को तरह-तरह का लालच देकर लोगों का माइंड बातों ही बातों में वाश करते हुये उनसे लाखों रुपये गूगल पे, फोन पे के माध्यम से अपने खातों में डलवाते हैं। जब हमें विश्वास होता है कि इसने पुलिस में हमारी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है तो हम मोबाईल नम्बरों को बन्द कर उन सिमों को तोड़ देते हैं। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला, मुख्य आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अमरजीत सिंह साईबर सैल कोटद्वार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top