Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विभिन्न विकास योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री ने ₹16 करोड़ की मंजूरी दी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दिनांक 05.08.2025 को यमुना नदी का जल स्तर में आंशिक अवरोध होने से ग्राम कुन्शाला मध्ये स्थान स्यानाचट्टी में बनी झील में जलमग्न होटलों/भवनों के 19 प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹ 61.09 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की तहसील धनोल्टी, टिहरी, प्रतापनगर, जाखणीधार एवं मदननेगी के विभिन्न गांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवार जो किराये के भवनों में निवासरत हैं, को 06 माह के किराये के भुगतान हेतु ₹ 4 हजार प्रति माह प्रति परिवार की दर से कुल ₹ 19.28 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि में से प्रत्येक जनपद हेतु अनटाइड फण्ड के अर्न्तगत कुल ₹ 13 करोड़ की धनराशि जनपदों को अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के अन्तर्गत श्रद्धा एन्कलेव में सीवर लाईन बदलने एवं संधू एन्कलेव और प्रियदर्शिनी एन्कलेव में एस०पी०एस० निर्माण हेतु धनराशि ₹ 2.43 करोड के प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खेतीखान का नाम शहीद लान्सनायक रेवाधर के नाम पर ‘‘शहीद रेवाधर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेतीखान’’ किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top