Breaking News
घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र का शुभारंभ, CM धामी ने युवाओं से बड़े सपने देखने का किया आह्वान
’केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई’
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के समाधान को CM धामी ने दिए निर्देश
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता

देवभूमि के पौराणिक मंदिरों का होगा कायाकल्प, श्रद्धालुओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: सतपाल महाराज

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड के पौराणिक एवं धार्मिक स्थलों की भव्यता बढ़ाने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राचीन मंदिरों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है।

सतपाल महाराज ने कहा कि मंदिर परिसरों में आवश्यक सुविधाओं का विकास, सुगम पहुंच, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इससे न केवल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नया स्वरूप मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी आध्यात्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और प्राचीन धार्मिक धरोहरों से है। सरकार का उद्देश्य इन धरोहरों को सुरक्षित रखते हुए देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों से देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top