Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को दी गति, सड़क, पुल, मंदिर और पुलिस भवनों के लिए करोड़ों की मंजूरी
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव ने की बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़: सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
उत्तराखंड की 610 बसावटों को सड़क से जोड़ने की तैयारी, सीएम धामी ने शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ पीएम मोदी ने पूरे किए 25 वर्ष की राष्ट्रसेवा: सीएम धामी
हरिद्वार कुंभ-2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च, सीएम धामी ने किया लोकार्पण
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण, सीएम धामी ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, टिहरी के विकास को लेकर गिनाईं प्राथमिकताएं

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को दी गति, सड़क, पुल, मंदिर और पुलिस भवनों के लिए करोड़ों की मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क सुधार, पुल निर्माण, धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं के विकास, पुलिस भवनों, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार और सिंचाई व्यवस्था सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन दिया है। इन स्वीकृतियों से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनसुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में पंतनगर स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर की शेष सड़कों के सुधार के लिए ₹19.99 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया है। वहीं, गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों और मंदिरों के निकट धर्मशालाओं के निर्माण के लिए ₹2.67 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

देहरादून जिले के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण, सीमेंट कंक्रीट टाइल्स बिछाने और नाली निर्माण के लिए ₹76.60 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹45.96 लाख जारी करने का अनुमोदन शामिल है।

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र में अनुरक्षण, विश्राम शेड और पुलिया निर्माण के लिए ₹77.22 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹46.33 लाख की धनराशि शामिल है। इसके अतिरिक्त गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में पोखरी–चंडिकाघाट मोटर मार्ग के 7.740 किलोमीटर हिस्से के निर्माण कार्य के पुनरीक्षित आगणन के लिए ₹5.38 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण राज्य योजना के अंतर्गत रसूलपुर–मंगोलपुरा–आर्यनगर और लालढांग के बीच रावासन नदी पर 250 मीटर लंबे पैदल यात्री स्टील ट्रस पुल के निर्माण के लिए ₹9.34 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया गया है। इस पुल से क्षेत्र में पैदल आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।

पुलिस सुविधाओं को मजबूत करने के लिए टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर स्थित पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में विभिन्न आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹9.71 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं, अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने में आवासीय भवन निर्माण के लिए ₹3.80 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में ₹1.52 करोड़ की धनराशि शामिल है।

उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में मोरी–नेटवाड़–जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-48) के नौवें किलोमीटर पर पुराने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचार के लिए ₹5.35 करोड़ तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार से संबंधित दो निर्माण कार्यों के लिए ₹14.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया गया है।

इसके अतिरिक्त ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए ₹78.50 लाख की स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क संपर्क, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं, पुलिस आधारभूत ढांचे, आपदा प्रभावित क्षेत्रों के उपचार और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top