Breaking News
वैदिक मंत्रों के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता का संगम: ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
बद्री विशाल के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, जोशीमठ में धूमधाम से संपन्न हुआ त्रिमुडिया मेला
“दून वाणी” और “दून आजतक” का स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न
श्रद्धालुओं के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के द्वार खुले
अक्षय तृतीया पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुँचकर जन शिकायत की जांच की, वीडियो कॉल पर अधिकारियों को दिखाया हालात
उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का प्रेम एक बार फिर दिखा अपने खास अंदाज़ में

‘मानव बम’ की ईमेल धमकी के बाद कुवैत–हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट मुंबई डायवर्ट

नई दिल्ली। कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हैदराबाद एयरपोर्ट को एक संदिग्ध ईमेल मिला। इस ईमेल में दावा किया गया था कि विमान में एक “मानव बम” मौजूद है और फ्लाइट को उड़ाने की योजना बनाई गई है।
गंभीर धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। अधिकारियों के मुताबिक, एयरपोर्ट के आधिकारिक मेल पर आए इस लंबे ईमेल में उड़ान संख्या, रूट और “मानव बम” जैसी जानकारी स्पष्ट लिखी गई थी। खतरे को ध्यान में रखते हुए जाँच-पड़ताल बिना देर किए शुरू कर दी गई।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तुरंत पायलट से संपर्क साधकर स्थिति की जानकारी दी। फ्लाइट के रियल-टाइम मूवमेंट को ट्रैक करते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निर्णय लिया कि विमान को सीधे हैदराबाद लाना सुरक्षित नहीं होगा। इसके बाद उड़ान को मुंबई एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
मुंबई में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारियाँ पहले से कर ली गई थीं। विमान के उतरते ही यात्रियों को शांतिपूर्वक बाहर निकाला गया। सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित पाए गए।
सुरक्षा टीमों ने फ्लाइट के केबिन, सीटें, कार्गो और लगेज सहित सभी हिस्सों की गहन तलाशी ली, लेकिन शुरुआती जाँच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए फ्लाइट को डायवर्ट करने का निर्णय तत्काल लिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top