Breaking News
उत्तराखंड की बोली-भाषा और लोक संस्कृति में बसती है पहाड़ की आत्मा: भगत सिंह कोश्यारी
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बीरोंखाल क्षेत्र में 3.20 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

चौबट्टाखाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल महाराज ने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के तीसरे दिन विकासखंड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल और कमलिया वल्ला सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेवा पखवाड़ा के तहत ‘सशक्त मंडल, सशक्त संगठन’ अभियान के अंतर्गत आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन और बैठकों में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास किया।

शिलान्यास की गई प्रमुख परियोजनाओं में 2 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से बनने वाला भगवती तलिया–कमलिया मोटर मार्ग पर प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) सेतु, 39 लाख 18 हजार रुपये की लागत से सैंधार–नेग्याणा–चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य तथा ग्राम पंचायत कैलाड़ में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाला पंचायत भवन शामिल हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top