Breaking News
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 303 घोषणाएं अब भी लंबित; यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की बनेगी कार्ययोजना
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर

हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखंड के युवाओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराज्यीय युवा भ्रमण कार्यक्रम युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारों को करीब से समझने का अवसर प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति, स्थानीय विशेषताओं, विकास की पहलों और सरकारों द्वारा अपनाई जा रही बेहतर कार्यप्रणालियों को समझें। इन अनुभवों को उत्तराखंड के संदर्भ में साझा करने से राज्य को भी नई सीख और उपयोगी विचार मिल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अन्य राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखंड आने और यहां की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों तथा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जानने के अवसर दिए जा रहे हैं। इससे राज्यों के बीच युवाओं का संवाद और अनुभवों का आदान-प्रदान मजबूत होगा।

‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना से युवाओं को जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं को सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। अंतरराज्यीय युवा संवाद इस दिशा में प्रभावी माध्यम बन सकता है।

उन्होंने हरियाणा जा रहे युवाओं से वहां की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को करीब से देखने का आह्वान किया। साथ ही स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभव जानने की बात कही।

दूसरे राज्यों में उत्तराखंड की संस्कृति और पर्यटन का करें प्रचार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के युवा जब दूसरे राज्यों में जाते हैं तो वे देवभूमि के प्रतिनिधि के रूप में भी वहां की संस्कृति और विशेषताओं से लोगों को परिचित करा सकते हैं। युवाओं से लोकपर्वों, स्थानीय खान-पान, पर्यटन स्थलो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top