Breaking News
वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन पर धामी सरकार का बड़ा फोकस, स्थानीय लोगों की आर्थिकी बढ़ाने के निर्देश
चकराता में तीन दिवसीय ‘विकसित भारत–ग्रामीण’ आउटरीच कार्यक्रम का समापन
लखपति दीदी सम्मेलन में पर्यटन मंत्री पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज जी ने 48 महिलाओं को किया सम्मानित
ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारी से जोड़ने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश
रौद्र हुई बारिश: अलकनंदा-मंदाकिनी उफान पर, बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें
भारी बारिश का असर: चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, उत्तराखंड के 11 जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
भारी वर्षा को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अलर्ट, अधिकारियों को राहत-बचाव कार्यों के निर्देश
कोटद्वार में ‘वीर सैनिक सम्मान समारोह’ आयोजित, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों का किया सम्मान
उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी

उत्तराखंड पीसीएस के 189 पदों पर धामी सरकार ने जारी की विज्ञप्ति

सरकार का बड़ा तोहफा पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को

10 एसडीएम,17 डीएसपी समेत 13 विभागों में पीसीएस की नई भर्ती

2021 की भर्ती में पास हुए 318 पदों पर इंटरव्यू इसी सप्ताह से

देहरादून। उत्तराखंड में पीसीएस की तैयारी कर रहे युवाओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक और पीसीएस भर्ती की सौगात दी है। सरकार के निर्देश पर यूकेपीएससी ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों के लिए गुरुवार से आवेदन शुरू होंगे। इधर, 2021 पीसीएस परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद 18 मार्च से इंटरव्यू की तिथि भी पहले घोषित की जा चुकी है। उत्तराखंड में रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार धाकड़ फैसले ले रही है।सख्त नकलरोधी कानून के बाद समय पर परीक्षा कराने से लेकर परिणाम जारी हो रहे हैं। परीक्षा में सफल युवाओं को समूहसे लेकर अफसरों के पदों पर पिछले कई माह से नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। इसके अलावा रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

इसी क्रम में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस के 189 पदों पर विज्ञप्ति (विज्ञापन) जारी कर दिया है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत के अनुसार 13 विभागों में रिक्त चल रहे करीब 189 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आयोग के सचिव के अनुसार पदों की संख्या घट और बढ़ भी सकती है। बताया गया कि आयोग ने नई विज्ञप्ति में 10 एसडीएम, 17 डीएसपी, वित्त अधिकारी, राज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त, शिक्षा, पंचायतीराज, आदि विभागों में रिक्त पदों के अनुसार विज्ञप्ति जारी की गई है। इधर, राज्य में 318 पीसीएस अफसर बनने वाले युवाओं का इंतजार भी लगभग खत्म हो गया है। इसके लिए 18 मार्च से इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top