Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

#DhamiKe5Saal देशभर में नंबर-1 ट्रेंड, धामी सरकार के पाँच साल की उपलब्धियों पर सोशल मीडिया में चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार के पाँच वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर #DhamiKe5Saal देश का नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बन गया। यह हैशटैग राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर पहुंचा, जिसे सरकार समर्थकों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व, विकास कार्यों और सुशासन के प्रति जनता के समर्थन का प्रतीक बताया।

पिछले पाँच वर्षों के दौरान उत्तराखंड सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए, जिनकी राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा हुई। इनमें समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, भू-कानून में बदलाव, मदरसा बोर्ड की समाप्ति और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था जैसे कदम प्रमुख रहे।

सरकार का दावा है कि इसी अवधि में चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन, पर्यटन, सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी, निवेश, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा बुनियादी ढांचे के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर मिलने के साथ ही किसानों, सैनिकों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं का भी प्रभावी क्रियान्वयन किया गया।

सोशल मीडिया पर #DhamiKe5Saal के शीर्ष ट्रेंड बनने के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पोस्ट, वीडियो, ग्राफिक्स और संदेश साझा कर सरकार की उपलब्धियों को सामने रखा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह ट्रेंड केवल एक डिजिटल अभियान नहीं, बल्कि जनता की सहभागिता और राजनीतिक समर्थन का भी संकेत माना जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर #DhamiKe5Saal का शीर्ष ट्रेंड बनना उत्तराखंड की विकास यात्रा और सुशासन को लेकर बढ़ती चर्चा को भी दर्शाता है। हालांकि, सरकार के इन दावों और उपलब्धियों पर विपक्ष की ओर से समय-समय पर सवाल भी उठाए जाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top