Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने दी शुभकामनाएं

देहरादून, 3 जुलाई। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर देश-प्रदेश के समस्त शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि श्री अमरनाथ जी की यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा, आस्था और आध्यात्मिक विश्वास का पावन प्रतीक है। यह यात्रा श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करती है।

कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बाबा बर्फ़ानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, सफल एवं मंगलमय हो तथा भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि “जय बाबा बर्फ़ानी” का उद्घोष श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और आस्था का संचार करता है तथा यह पावन यात्रा देश की समृद्ध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top