Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

हरिसेवा आश्रम के वार्षिक उत्सव पर सतपाल महाराज ने दी शुभकामनाएं

हरिद्वार, 23 जून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने धर्मनगरी हरिद्वार के हरिपुर कलां स्थित हरिसेवा आश्रम के वार्षिक उत्सव के पावन अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं विशाल संत सम्मेलन में सहभागिता करते हुए सभी श्रद्धालु भक्तों, संत-महात्माओं और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

सतपाल महाराज ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं संत सम्मेलन जैसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश प्रसारित करते हैं।

महाराज ने आयोजन की सफलता के लिए सभी आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य और धार्मिक आयोजनों से समाज को सकारात्मक दिशा एवं प्रेरणा मिलती है। उन्होंने वार्षिक उत्सव के सफल आयोजन पर सभी आयोजकों और श्रद्धालु भक्तों को बधाई देते हुए उनके सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top