Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देहरादून, 23 जून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारत की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सतपाल महाराज ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनका बलिदान और उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

महाराज ने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी मूल्यों और आदर्शों का अनुसरण कर ही भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश सदैव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान का ऋणी रहेगा।

इस अवसर पर सतपाल महाराज ने डॉ. मुखर्जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top