Breaking News
जल संसाधन प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का नया अध्याय, MIKE Hydro Basin पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू
हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की बड़ी घोषणा, हर साल मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*

विधायक कैंप ऑफिस फायरिंग मामले में चार और गिरफ्तार

हरिद्वार। विधायक कैंप आफिस फायरिंग मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से एक रायफल व पांच कारतूस बरामद किये गये है। मामले मे पुलिस 8 अन्य आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार बीती 26 जनवरी को कोतवाली रूडकी पर जुबैर काजमी ने तहरीर देकर बताया था कि आरोपितों द्वारा विधायक उमेश कुमार विधानसभा खानपुर के कैम्प कार्यालय मे आकर फायरिंग की गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। मामले में पुलिस 8 आरोपियों को पूर्व मेें ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस क्रम में बीते रोज पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को अलग—अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक रायफल व पांच कारतूस बरामद किये गये है। आरोपियों के नाम मुर्सलिन पुत्र तासीन निवासी ग्राम कस्बा लण्ढौरा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार, मॉगेराम पुत्र दिलेराम निवासी करणपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार, राव फुरकान पुत्र स्व. अय्यूब ढण्डेरा रूडकी व ईरफान पुत्र मुस्ताफ निवासी ग्राम हलवाहेडी बहादराबाद बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top