Breaking News
भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित
बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मुख्यमंत्री धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, उत्तराखंड में एनसीसी विस्तार पर हुई अहम चर्चा
दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट
आसमान से निगरानी, जमीन पर तुरंत कार्रवाई: कांवड़ मेले में नगर निगम का हाईटेक ड्रोन कमांड सिस्टम
बनबसा रेलवे स्टेशन पर अछनेरा–टनकपुर एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर, सीमांत क्षेत्र को बड़ी सौगात
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की, आधारभूत ढांचे के विकास पर दिया जोर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए प्रदेश में हाई अलर्ट के दिए निर्देश
रामायण: पार्ट 1 का भव्य ट्रेलर रिलीज, भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण बने यश ने जीता दिल

उत्तराखंड के युवाओं को सेना में अधिक अवसर दिलाने के लिए सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली। उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार के अवसरों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

बैठक में सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड के युवा शारीरिक क्षमता, अनुशासन और देशसेवा की भावना के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सैन्य परंपरा अत्यंत गौरवशाली रही है तथा यहां के युवाओं का फिजिकल स्टैमिना उत्कृष्ट है। साथ ही प्रदेश में शिक्षा और साक्षरता का स्तर भी बेहतर है।

सतपाल महाराज ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि उत्तराखंड के युवाओं को सेना में अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य में थल सेना, वायु सेना, नौसेना तथा कोस्ट गार्ड की भर्ती रैलियों का आयोजन अधिक संख्या में किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे और देश की सुरक्षा सेवाओं में उत्तराखंड की भागीदारी और मजबूत होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, अनुशासन और देशभक्ति की सराहना करते हुए उनके सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top