Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

बेकाबू टैंकर की चपेट में आए तीन छात्र, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

हादसे के बाद चालक फरार, ग्रामीणों ने लगाया जाम; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

काशीपुर/उधमसिंहनगर। काशीपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार और बेकाबू टैंकर ने स्कूल जा रहे तीन छात्रों को पीछे से कुचल दिया। हादसे में 15 वर्षीय छात्र शिवम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी वासु और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दाभोरा टांडा निवासी मनोज सिंह का पुत्र शिवम कुमार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ी में कक्षा 10 का छात्र था। गुरुवार सुबह वह अपने रिश्ते के भाइयों वासु और अक्षय के साथ पैदल स्कूल जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे बरखेड़ी मार्ग पर पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन भीड़ को आता देख टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने तथा स्कूल समय में सख्त ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की। सूचना पर आईटीआई कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार टैंकर चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top