Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप जीतने पर सतपाल महाराज ने भारतीय टीम को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एफआईएच हॉकी महिला राष्ट्र कप का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सतपाल महाराज ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, अदम्य साहस, आत्मविश्वास और बेहतरीन टीम भावना का परिचय देते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम की यह जीत न केवल खेल जगत के लिए गौरव का विषय है, बल्कि देशभर के युवाओं और विशेष रूप से युवा महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व पटल पर भारत का मान बढ़ाया है।

सतपाल महाराज ने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top