Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

भारी बारिश का असर: बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित

हेलंग सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, मार्ग खोलने में जुटीं टीमें

चमोली/उत्तरकाशी। उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर चारधाम यात्रा मार्गों पर भी पड़ने लगा है। चमोली जिले में हेलंग के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया है। वहीं उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैंड, दुर्बिल और जंगल चट्टी के पास लगातार पत्थर और मलबा गिरने से कई स्थानों पर आवाजाही प्रभावित है।

प्रशासन ने बताया कि राजमार्गों को शीघ्र खोलने के लिए जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है। संबंधित विभागों की टीमें मौके पर तैनात हैं और मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बीते दो दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां, नाले और गदेरे उफान पर हैं। कई सड़कों पर भूस्खलन और मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे चारधाम यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top