Breaking News
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में होंगे विकसित
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, पुलिस के लिए कीं 8 घोषणाएं
उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती, सीएम धामी ने 20.55 करोड़ की पांच योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, लोकभवन में ली शपथ
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे मेगा स्टॉर्टअप समिट का उद्घाटन

उच्च शिक्षा विभाग के अधीन देवभूमि उद्मिता योजना के तहत आयोजन

उच्च शिक्षा विभाग की ओर चलाई आ रही देवभूमि उद्मिता योजना के तहत मंगलवार और बुधवार को दून विश्वविद्वालय में दो दिवसीय मेगा स्टॉर्टअप समिट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उच्च शिक्षा विभाग में उद्यमिता विकास के नोडल अधिकारी/ सहायक निदेशक डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि, देवभूमि उद्यमिता योजना, उत्तराखण्ड राज्य के राज्य विश्वविद्यालयों, विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप उद्यमी पारितंत्र और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है। इसी क्रम में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के साथ हुए एमओयू के तहत पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 21266 छात्र इसके आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके हैं। अब योजना के एक साल पूरे होने पर आयोजित किए जा रहे मेगा स्टार्टअप समिट में योजना के तहत पंजीकृत छात्र – छात्राओं के 60 से अधिक प्रॉडक्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीते एक साल में सात छात्र छात्राओं के पैटेंट आवेदन हो चुके हैं, जिसमें एक एक पंजीकृत भी हो चुका है।

योजना के तहत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने अब तक उच्च शिक्षण संस्थानों के 185 संकाय सदस्यों को मेंटर के रूप में विकसित किया है, साथ ही उद्यमशीलता जागरूकता और कौशल को बढ़ावा देने के लिए, विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में अब तक 75 दो दिवसीय स्टार्टअप बूट कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं, जिनमें 12,300 प्रतिभागियों ने भाग लिया। देवभूमि उद्यमिता केंद्रों की स्थापनाः छात्रों और स्थानीय युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए सहायता प्रदान करने हेतु, राज्य भर में 124 देवभूमि उद्यमिता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसी तरह नव उद्यमियों को उनके विशिष्ट क्षेत्रों में मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए, पिछले वर्ष 10 उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है। योजना के अंतर्गत कुल 30 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाने हैं।इस मौके पर उप सचिव उच्च शिक्षा ब्योमकेश दूबे, भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक सुनील शुक्ल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top