Breaking News
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
धामी सरकार का विकास को बड़ा प्रोत्साहन, विभिन्न जनपदों के लिए ₹42.78 करोड़ मंजूर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का किया विमोचन
मुख्यमंत्री धामी ने किया एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ, बोले- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता जरूरी
राष्ट्रीय एकता दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय; हर ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल क्लब
प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को दी दिवाली की सौगात, जारी की पीएम किसान की 24वीं किस्त
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, छह लोग थे सवार

दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 हजार रुपये चोरी के शक में उतारा मौत के घाट

रुद्रपुर/उधमसिंहनगर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के पास छह दिन पहले मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतक के करीबी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, 31 जुलाई को शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। जांच के दौरान उसकी पहचान अनिल कुमार निवासी ठाकुर नगर, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन अनिल ने अपने साथियों के साथ शराब पी थी। बाद में उसके दोस्त सुनील कुमार उर्फ इक्का उसे निर्माणाधीन मकान में ले गया, जहां पहले दोनों ने शराब पी। इसके बाद आरोपी ने लकड़ी की फंटी और ईंट से हमला किया तथा मौके पर पड़ी रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि अनिल ने उसके 5 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। इसी रंजिश के चलते उसने हत्या की साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी और ईंट बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top