Breaking News
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधि-विधान के साथ खुले
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
भीषण गर्मी से बेहाल दून, पारा 40 डिग्री के पार
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी जी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर
आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, भक्तों में उत्साह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर वायरल दावा फर्जी, PIB Fact Check ने किया खंडन
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को लिखा पत्र, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रख्यात पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और हिमालय की रक्षा के लिए बहुगुणा द्वारा किया गया आजीवन संघर्ष देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिपको आंदोलन के अग्रदूत और पद्म विभूषण से सम्मानित सुंदरलाल बहुगुणा ने जनजागरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया। उन्होंने लोगों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा के विचार, संघर्ष और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top