Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

उत्तराखण्ड सरकार का टनल पार्किंग निर्माण पर फोकस

प्रदेश भर में टनल पार्किंग के लिए 11 स्थान चिन्हित किये

देहरादून। प्रदेश में पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए टनल पार्किंग पर विशेष फोकस किया जा रहा है।  11 स्थानों को टनल पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया है। जिनमें 7 की डीपीआर तैयार हो रही है। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश में बनने वाली सभी टनल, ऑटोमेटेड और सरफेस पार्किंग की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्वतीय प्रदेश होने के कारण यहां पार्किंग एक बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में पार्किंग के लिए अन्य विकल्पों पर विचार किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने लगातार प्रयास कर प्रदेश में अधिक से अधिक पार्किंग्स बनाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने पार्किंग्स के निर्माण में धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश में सभी प्रकार की पार्किंग्स के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने टनल पार्किंग्स की साप्ताहिक मॉनिटरिंग करते हुए शीघ्र कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश में छोटी-छोटी परन्तु अधिक संख्या में पार्किग्स बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्किंग की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। लगातार बैठकें आयोजित करा कर समस्याओं का निस्तारण किया जाए। समस्या का समाधान निर्धारित समय में न होने पर मुख्य सचिव स्तर पर बैठक आयोजित कराई जाए।

बैठक के दौरान बताया गया कि प्रदेश में टनल पार्किंग के लिए 11 स्थानों को चिन्हित किया गया है। जिनमें 7 की डीपीआर तैयार हो रही है, 1 की डीपीआर स्वीकृत हो गई हैं। 2 की तकनीकी जांच गतिमान हैं। बताया गया कि ऑटोमेटेड पार्किंग के लिए 9 लोकेशन चिन्हित की गई हैं। 5 प्रस्तावों को राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत दे दी गई है। 2 की डीपीआर तैयार की जा रही है, 1 की डीपीआर तैयार है स्वीकृति की जा चुकी है, 1 भूमि की एनओसी स्तर पर लंबित है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन एवं सचिव एस. एन. पांडेय सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top