Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के विकास संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। उत्तराखंड केमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, निवेश और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने राज्य के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा मिल रहे सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रदेश की वर्तमान विकास परियोजनाओं एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी तथा राज्य हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनका बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किया।

यह बैठक उत्तराखंड के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top