Breaking News
महिला पत्रकारों से मारपीट पर जर्नलिस्ट यूनियन ने जताया रोष, कार्रवाई की मांग
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन
मुख्यमंत्री ने किसान-केंद्रित मोबाइल एप ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ का किया शुभारंभ
यूपीसीएल एमडी ने बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर दिया जोर
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देख भावुक हुए सीएम धामी
*चम्पावत में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की होगी स्थापना*
उत्तराखंड में 101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, CM धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में अगले 3 घंटे भारी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मसूरी गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान हमेशा रहेगा अमर

देहरादून में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।

मुख्यमंत्री ने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को मजबूत करने के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को देवी स्वरूप माना गया है और शास्त्रों में भी उन्हें विशेष स्थान दिया गया है। बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त बनाती हैं और हमारी परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। इस अवसर पर उन्होंने समाज से हर बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार बेटियों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बेटियों की शिक्षा और प्रोत्साहन हेतु छात्रवृत्ति, कक्षा 9 में प्रवेश पर साइकिल वितरण, 12वीं उत्तीर्ण करने पर प्रोत्साहन राशि और सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।

इसके अलावा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह के लिए 61 हजार रुपये तथा व्यक्तिगत विवाह के लिए 55 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है। अनुसूचित जाति, जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह सहायता के रूप में 50 हजार रुपये तक का अनुदान भी प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नंदा गौरा योजना, गौरा देवी कन्याधन योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना और पोषाहार योजना सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार तक हर स्तर पर उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र के नौ दिन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी देते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से हर बेटी की रक्षा और प्रगति का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर स्थित गुरुद्वारा में भी माथा टेका।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल, आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रोहिला, छावनी परिषद देहरादून के उपाध्यक्ष श्री विनोद पंवार, भाजपा नेता श्री विनय गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top