Breaking News
उत्तराखण्ड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही राज्य की पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि का प्राकृतिक परिवेश
दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन
देवप्रयाग में खाई में गिरी हरियाणा नंबर की कार, दो की मौत, तीन घायल
अंकिता भंडारी हत्याकांड: 24 घंटे में तीनों आरोपी गिरफ्तार, 88 दिन में जांच पूरी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विकास कार्यों को दी गति, सड़क, पुल, मंदिर और पुलिस भवनों के लिए करोड़ों की मंजूरी
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन, तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव ने की बैठक
ब्रेकिंग न्यूज़: सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

दशहरा 2026: देहरादून में 181 फीट का रावण, 21 लाख रुपये की लागत से तैयार; रिमोट से होगा दहन

परेड ग्राउंड में 20 अक्टूबर को मनेगा बन्नू बिरादरी का 79वां दशहरा महोत्सव, कुंभकर्ण-मेघनाथ और लंका का भी होगा दहन

देहरादून। राजधानी देहरादून में दशहरा महोत्सव इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से 20 अक्टूबर को 79वां दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस बार उत्तराखंड का सबसे ऊंचा 181 फीट का रावण का पुतला तैयार किया गया है, जिस पर करीब 21 लाख रुपये की लागत आई है। रावण का दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा।

महोत्सव में रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन होगा। इसके अलावा लंका भी आग के हवाले की जाएगी। रावण के पुतले में दस बम लगाए गए हैं, जिन्हें रिमोट के माध्यम से दहन किया जाएगा।

शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रेस वार्ता में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दशहरा महोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई बढ़ाकर 181 फीट की गई है, जो महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।

कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस बार शोभायात्रा के प्रवेश मार्ग में बदलाव किया गया है। जिस मार्ग से शोभायात्रा परेड ग्राउंड पहुंचती है, वहां से इस बार मैदान में प्रवेश नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top