Breaking News
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हिन्दू संगठन में उबाल, कोतवाली पहुंच कर की नारेबाजी, शिवलिंग पर खून चढाने का मामला

हरिद्वार। रूड़की कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में महादेव मंदिर के शिवलिंग पर दूसरे समुदाय के युवक के खून चढ़ाने का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मामले में आज हिन्दू संगठन के लोग कोतवाली पहुचे और नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार किये गये आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि बीते शनिवार की शाम समुदाय विशेष के युवक को जौरासी गांव के लोगो ने मंदिर से निकलते हुए पकड़ा था। मन्दिर के अन्दर शिवलिंग पर खून लगा हुआ मिला था। जिससे लोग आक्रोशित हो गये और मुस्लिम युवक पर खून चढ़ाने का आरोप लगाने लगे। पकड़े गये युवक के हाथ मे पुराने जख्म का खून रिस रहा था और यही खून शिवलिंग पर लगाने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन घटना की खबर सुनते ही हिन्दु संगठन आक्रोशित हो गये और उन्होने आज सिविल लाइन कोतवाली पहुंच कर नारेबाजी करते हुए आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही बढ़ रहे गोकसी के मामलो को लेकर चिंता जताई। क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top