Breaking News
हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखंड भ्रमण के अनुभव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पूर्व OSD पर कथित बदसलूकी के आरोप, महिला सम्मान को लेकर उठे सवाल
गांधी जयंती पर जर्नलिस्ट यूनियन ने मनाया ‘मांग दिवस’, पत्रकारों के अधिकारों को लेकर राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा पत्र
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 9.93 लाख पेंशनरों को जारी की ₹147.34 करोड़ की पेंशन
35 साल बाद फिर लौटेगा हरिद्वार में सिटी बसों का दौर, 37 एसी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाने की तैयारी
ऋषिकेश में बेखौफ चोर की करतूत, पुलिस शिकायत प्राधिकरण सदस्य के घर 36 मिनट तक रहा
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी

Dehradun Doiwala Road Accident: डोईवाला में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

डोईवाला: देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में मणिमाई मंदिर के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर हुए इस हादसे में इको कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर आगे चल रहे पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में इको कार की अगली सीट पर बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम

दुर्घटना के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के पास करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया गया।

पिकअप चालक मौके से फरार

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top