Breaking News
चमोली के तमक नाले में भयानक जलसैलाब, वैली ब्रिज बहा; BRO कर्मी लापता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमकनाला आपदा के बाद संभाली कमान, राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों की समीक्षा
TRAI ने यूटिलिटी, कूरियर और लॉजिस्टिक्स कॉल्स के लिए शुरू की 1601 सीरीज़
कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के समाधान को CM धामी ने दिए निर्देश
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता
9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT के जरिए जारी की जुलाई की पेंशन
धामी कैबिनेट के 15 बड़े फैसले: गोपालन, पर्यटन, श्रमिकों और हाईकोर्ट को मिली बड़ी सौगात
धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव बनाए गए

कर्मचारी संगठनों की समस्याओं के समाधान को CM धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने-अपने विभागों एवं संवर्गों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को नियमानुसार परीक्षण कर यथोचित कार्रवाई और उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शिक्षा अधिकारी प्रशासनिक संवर्ग एसोसिएशन ने रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति और परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बाद स्वतः स्थायीकरण की व्यवस्था की मांग रखी। वहीं, उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, जल संस्थान ने जल संस्थान के राजकीयकरण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने विभिन्न विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक कार्मिकों के रिक्त पद भरने, पदों के पुनर्गठन तथा प्रयोगशाला सहायकों को समान वेतनमान दिए जाने का अनुरोध किया। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन योजना और टीईटी से संबंधित मांगें भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन, एएनएम संवर्ग संगठन, लैब टेक्निशियन संगठन, राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ, माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ, अंशकालिक शिक्षक संघ तथा आबकारी निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भी अपनी समस्याएं एवं मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए कि सभी मांगों एवं समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से नियमानुसार परीक्षण कराते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. काण्डपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top