Breaking News
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’
ऋषिकेश से ‘सेवा पखवाड़ा’ का आगाज़, राज्यपाल-सीएम ने किया शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
#DhamiKe5Saal देशभर में नंबर-1 ट्रेंड, धामी सरकार के पाँच साल की उपलब्धियों पर सोशल मीडिया में चर्चा
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज, दमदार एक्शन के साथ शिवम की वापसी, दिशा पाटनी की भी झलक
मुख्यमंत्री ने 187 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, जनसेवा को बताया सर्वोच्च दायित्व
श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने दी शुभकामनाएं
EPF पर 8.25% ब्याज को मंजूरी: जानें कब आएगा खाते में पैसा और क्या है नई व्यवस्था

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने पाबौ-दमदेवल मोटर मार्ग के किलोमीटर 17 एवं 18 पर डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया।

इसके उपरांत उन्होंने सन्यू और मरखोला में जनसंपर्क अभियान के दौरान देवतुल्य जनता से संवाद किया तथा कारवां ग्राम ऋषि (पाबौ) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास, बेहतर सड़क संपर्क और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top