Breaking News
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री धामी
आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन, युवाओं को मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के अवसर
आयुर्वेद दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की भगवान धन्वन्तरि की पूजा-अर्चना
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा

प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून, 23 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर के अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों, बड़े मॉल, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों का व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जिन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, उन्हें तत्काल चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आपदा की स्थिति में त्वरित निकासी की तैयारियों की विशेष जांच करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और अग्नि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अग्निशमन विभाग, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके से ऑडिट प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत बिन्द्रा, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top