Breaking News
कांवड़ मेला 2026: 30 जुलाई से लागू होगा ट्रैफिक प्लान, 18 सुपर जोन में बंटा हरिद्वार, 11 अगस्त तक कई रूट डायवर्ट
विश्व बाघ दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से ही बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड
धामी सरकार का धाकड़ एक्शन: रिकॉर्ड समय में दुरुस्त हुई एप्रोच रोड, यातायात बहाल
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड चुनाव 2027: दलित वोट बैंक पर बीजेपी का फोकस, ‘समरसता संकल्प अभियान’ की तैयारी
300 खिलाड़ियों को पछाड़ 9 वर्षीय शिवाय सिंह बने फीडे रेटिंग चैंपियन, कोरोना काल में शुरू हुआ था शतरंज का सफर
उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी; बागेश्वर में आज स्कूल और आंगनबाड़ी बंद
रुद्रपुर गैंगरेप केस: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए अहम साक्ष्य, आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री धामी बोले— संस्कार और शिक्षा से बनेगा विकसित भारत

सड़क किनारे खड़ी कार में शव मिला

रूद्रप्रयाग। सड़क किनारे खड़ी कार में आज सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत स्थित नरकोटा के पास रेलवे प्रोजेक्ट के तहत कार्यदायी संस्था मेघा कम्पनी के प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया गया कि नरकोटा सड़क पर एक लाल रंग की बलेनो कार नम्बर डीएल 8 सीएयू 5651 में अज्ञात शव पड़ा हुआ है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जेे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी गयी।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर ने अवगत कराया है कि पुलिस को सूचना मिलने पर वे स्वयं तथा अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें। पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु घटनास्थल को सुरक्षित किया गया है, साथ ही नजदीकी जनपद पौड़ी के श्रीनगर से फील्ड यूनिट की फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी, तथा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन सहित आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही इस वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर वाहन स्वामी की जानकारी सहित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top