Breaking News
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पर्यटन, लोक निर्माण तथा पंचायती राज मंत्री श्री सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
लोक संस्कृति हमारी विरासत, नई पीढ़ी को इससे जोड़ना जरूरी : मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, पूजा-अर्चना कर विकास कार्यों का लिया जायजा
देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित
काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी का युवा विद्यार्थी संवाद, बोले- युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ, ट्रेकिंग को सुरक्षित और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ी पहल
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक

अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी

चिन्हित 200 से अधिक मदरसे

अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं करेंगेः धामी

देहरादून। राज्य में अवैध धार्मिक संरचनाओं के बाद अब सरकार के निशाने पर अवैध मदरसे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जाने वाले मदरसों की जांच के आदेश दिए जाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि राज्य में बड़ी संख्या में अवैध रूप से मदरसों का संचालन किया जा रहा है। राज्य में पंजीकृत मदरसों से भी कहीं अधिक संख्या में संचालित किये जा रहे इन अवैध मदरसों पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है की अतिक्रमण चाहे किसी भी तरह का क्यों न हो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी द्वारा समाज कल्याण विभाग और सभी जिलों के जिला अधिकारियों व पुलिस कप्तानों को राज्य में चल रहे मदरसों की जांच के आदेश दिए गए थे। अभी हालांकि राज्य का पूरा डाटा सामने नहीं आया है लेकिन जिन तीन जिलों की रिपोर्ट आई है उससे मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर, दून और हरिद्वार में 200 से भी अधिक अवैध मदरसों के संचालित किए जाने का पता चला है। जिसमें उधम सिंह नगर में सबसे अधिक 100 के आसपास तथा देहरादून में 57 व हरिद्वार में 39 अवैध मदरसे हैं।
इन अवैध मदरसों की जांच उनके पंजीकरण और उस जमीन जिस पर इन मदरसों का संचालन हो रहा है तथा उनको मिलने वाली वित्तीय सहायता के आधार पर किया गया है अधिकांश मदरसोंंं के संचालकों द्वारा इन मदरसों के दान से संचालित होने की बात कही गई है। सरकार द्वारा अब उन सभी मदरसों जो सरकारी या वन भूमि पर बने हैं, के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि इन मदरसों की आय के स्रोतों के बारे में भी जानकारियां जुटाई जा रही है कि इनके संचालन के लिए धन कहां—कहां से आता है मुख्यमंत्री का कहना है कि यह देवभूमि है यहां किसी तरह के अतिक्रमण को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा राज्य की डेमोग्राफी को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top