Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर ग्लास डेक पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, वयस्कों से ₹100, बच्चों से ₹50

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला के समीप स्थित नव निर्मित बजरंग सेतु पर अब कांच (ग्लास डेक) वाले हिस्से पर चलने के लिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं को शुल्क देना होगा। हालांकि, पुल के सामान्य डामर वाले हिस्से से आवागमन पहले की तरह पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नरेंद्र नगर के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के अनुसार, 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 100 रुपये और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं किशोरों के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्लास डेक पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है। इस हिस्से की नियमित सफाई, सुरक्षा, तकनीकी निरीक्षण और मरम्मत पर होने वाले खर्च को ध्यान में रखते हुए यह उपयोगकर्ता शुल्क लागू किया गया है। शुल्क से प्राप्त राशि का उपयोग केवल सेतु के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था पर किया जाएगा।

करीब 132.30 मीटर लंबा और 8.60 मीटर चौड़ा बजरंग सेतु आधुनिक तकनीक से निर्मित है। पुल के दोनों ओर पैदल यात्रियों के लिए पांच परतों वाले टफेंड ग्लास से बने विशेष फुटपाथ तैयार किए गए हैं, जबकि बीच का हिस्सा सामान्य आवाजाही के लिए रखा गया है।

ग्लास डेक से गंगा और आसपास के प्राकृतिक दृश्यों का मनोरम नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। विभाग को उम्मीद है कि शुल्क लागू होने के बाद भी लोगों का उत्साह बरकरार रहेगा और इससे सेतु के बेहतर रखरखाव में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top