Breaking News
राजेंद्र नगर में खुला सैमसंग का नया एक्सपीरियंस स्टोर, दूनवासियों को मिलेगा अत्याधुनिक तकनीक का हैंड्स-ऑन अनुभव
दिव्यांग बच्चों के संग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बांटी जन्मदिन की खुशियां, बच्चों के साथ काटा केक
पत्रकार उत्पीड़न पर जर्नलिस्ट यूनियन सख्त, राष्ट्रपति-मानवाधिकार आयोग को भेजेगा पत्र
आठ दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU
आज घर-घर विराजेंगे गणपति: स्थापना के लिए 5 शुभ मुहूर्त, जानें बैठे और खड़े गणेश का महत्व
आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेलिंग का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
यूआईआईडीबी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रमुख सचिव एवं यूआईआईडीबी एमडी श्री आर. मीनाक्षी सुंदरम की मीडिया से बातचीत
स्कूलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता तैयारी, हर विद्यालय का बनेगा प्लान
मीटर रीडरों से संवाद कर एमडी ने जानी विद्युत व्यवस्था की जमीनी स्थिति

बारामूला और पुलवामा में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, हथियार-गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए बारामूला और पुलवामा जिलों से आतंकियों के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (OGWs) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, बारामूला के शीरी क्षेत्र के गोरीवान में पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम ने मोबाइल वाहन चेकिंग के दौरान एजाज अहमद गनई को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 9 एमएम के 10 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

वहीं, पुलवामा के राजपोरा क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने चेकिंग के दौरान तौसीफ अहमद डार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक पोस्टर बरामद हुए हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उनसे पूछताछ कर उनके नेटवर्क तथा आतंकवादी संगठनों से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ओवरग्राउंड वर्कर्स आतंकवादियों को रसद, सूचना और अन्य सहायता उपलब्ध कराकर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी कारण ऐसे नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top