Breaking News
दिव्यांगजनों और समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी
डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित, अध्यक्ष पद पर ABVP के नवदीप राणा विजयी
ओएनजीसी में इंडिया एनर्जी वीक-2027 का आगाज, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार पर जोर
हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने कहा- जानें दूसरे राज्यों की संस्कृति और बेहतर कार्यप्रणालियां
‘जन परिचय’ पर NIC उत्तराखंड की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का बड़ा निर्देश, 303 घोषणाएं अब भी लंबित; यमुनोत्री ट्रैक रूट के सुधारीकरण की बनेगी कार्ययोजना
विकसित भारत-2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका अहम : अभिषेक पंत
मूलचंद शीर्षवाल जिलाध्यक्ष और ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री निर्वाचित

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी का आह्वान, बोले- रक्तदान कर बचाएं किसी की जिंदगी

देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है।

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध होना कई बार मरीज के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है।

मुख्यमंत्री ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। रक्तदान के बाद शरीर दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से कर लेता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वयं भी स्वैच्छिक रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ नागरिक की भागीदारी से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top